श्रद्धा कपूर और वरुण धवन की जोड़ी को दर्शकों ने बड़े पर्दे पर काफी पसंद किया है। ‘एबीसीडी 2’, ‘नवाबजादे’ और ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ में उनकी केमिस्ट्री और डांस स्किल्स ने फैंस का दिल जीता है। अब दर्शक इस जोड़ी को फिर से एक साथ देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।









